Moradabad: ठंड ने बढ़ाई सिहरन...दिन में निकली धूप से राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार की सुबह कोहरे के साथ शुरू हुई तो लोगों को ठंड महसूस हुई। दृश्यता कुछ कम होने के कारण सुबह के समय वाहन चालकों को भी सावधानी से चलना पड़ा। शहर के कई इलाकों में कोहरे की चादर देर तक छाई रही। हालांकि, सुबह करीब आठ बजे भगवान सूर्य के दर्शन होने पर लोगों को राहत मिली।

शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम पारा और नीचे जाने की संभावना है। उत्तर दिशा से चल रहीं ठंडी हवा के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। 

आने वाले सप्ताह में मुरादाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड और बढ़ सकती है। सूर्य निकलने के बाद लोगों ने ठंड के बीच धूप का आनंद लिया। शहर के कई इलाकों में लोग घरों की छतों पर बैठकर चाय की चुस्कियों के साथ धूप सेंकते दिखे। पार्कों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग धूप में बैठकर बातें करते नजर आए। ठंडी हवा के बीच लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। शहर के बाजारों में ऊनी कपड़ों की दुकानों पर भीड़ देखी गई।

संबंधित समाचार