अमेठी : नवजात का शव मिलने से अमेठी में हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। कोतवाली अमेठी थाना क्षेत्र में बाईपास के पास सड़क किनारे झाड़ियों में कंबल में लिपटा हुआ एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने नवजात के शव को देखकर इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी।

पुलिस ने शुरू की विधिक कार्यवाही

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अमेठी मौके पर पहुंची और नवजात शिशु के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

स्थानीय ने दी पुलिस को सूचना

खिलौना निवासी राम प्रताप गुप्ता ने बताया कि सैनिक प्रॉपर्टी डीलर के पास स्थित उनके घर के नजदीक किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगभग पाँच महीने के मृत नवजात शिशु को फेंक दिया था। उन्होंने ही सबसे पहले इसकी सूचना पुलिस को दी और इस संबंध में लिखित तहरीर भी दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रही है। इस हृदय विदारक घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने इसे समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए, नवजात को फेंकने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

संबंधित समाचार