यूपी के इन जिलों में शातिर बदमाश गिरफ्तार ...पुलिस मुठभेड़ में चली गोलिया, चोरी और हत्या के आरोप में की गई कार्रवाई
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कोहंडौर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में चोरी, छिनयिती गैंग के दो सगे भाइयों को पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल ने सोमवार को बताया कि में थाना क्षेत्र कोहंडौर के मदाफरपुर कोनी नहर के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।
जवाबी कार्रवाई में दीपक यादव और आदित्य यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्तों को ईलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा कारतूस व 12,200 रुपये नगद बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों पर प्रताप गढ़ व जीआरपी मुरादाबाद में चोरी, गुंडा एक्ट व एन डी पी एस एक्ट जैसे 10 अभियोग पंजीकृत है।
बुलंदशहर में मुठभेड़
उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद जनपद बुलंदशहर में बीती रात्रि पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी और हथियार आदि बरामद किये है। क्षेत्राधिकार खुर्जा डॉक्टर पूर्णिमा सिंह ने बताया कि 16/17 नवंबर की रात्रि को थाना खुर्जा नगर पुलिस कसैरू रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये।
पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर वह रुके नही तथा मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर रेलवे पुल की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अपने को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये जिन्हें उनके दो अन्य साथियों सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान अमन, गोविन्द कन्जर ,शिवम और कन्हैया के रुप में हुई हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व घटना मे प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद हुए है।
