Bareilly :अब रामगंगा में नियम से ही मछली पकड़ सकेंगे मछुआरे
बरेली, अमृत विचार। रामगंगा चौबारी में छोड़ी गई मछलियों को मोटर वोटों से किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए मत्सय विभाग की ओर से बनाई समिति के ठेकेदार ने चौबारी घाट पर पहुंचकर मछली पकड़ रहे मछुआरों के नाम लिखे। इसके बाद मोटर वोट चला रहे नाविकों के नाम लिखने पहुंचे तब नाविकों ने अपने नाम लिखवाने से मना कर दिया।
रविवार को जीबी सहकारी समिति रौंधी के राजेन्द्र कुमार ने रामगंगा घाट पर पहुंचकर मोटर वोटों के नाविकों से नाम पूछा तो नाविक डर गए। उन्होंने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। राजेन्द्र ने उन्हें बताया कि अब तक आप ऐसे ही यहां नाव चलाते रहे हो, लेकिन अब इसके लिए अपने नाम लिखवाने होंगे और नियम के अनुसार ही नाव चलाई जाएंगी। जिससे की मछलियों को किसी प्रकार का नुकसान हो सके। नाविकों के नाम न बताने पर वह वापस लौट गए।
राजेन्द्र ने बताया कि मत्सय विभाग की ओर से जिले में कई मत्स्य समिति बनाई गई है, जिसमें उनकी समिति को चौबारी का एरिया दिया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग इस योजना से लोग वैध रूप से मछलियां पकड़ सकेंगे। इसके लिए उनके क्षेत्र भी बांटे जाएंगे जिससे वह अपने क्षेत्र में मछली पकड़कर अच्छी आय कर सकेंगे। इस योजना से पारंपरिक मछुआरों को वैध और सुरक्षित रूप से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
