Rampur: शादी समारोह से लौट रहे ममेरे-फुफेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत
रामपुर, अमृत विचार। रविवार शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार तीन रिश्तेदारों को टक्कर मार दी। जिसमें दो ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। जहां दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव हरदापुर कोठरा निवासी 35 वर्षीय वीर सिंह अपने ममेरे भाई पास के गांव मुस्तफाबाद निवासी 35 वर्षीय रामपाल और एक अन्य रिश्तेदार नरेश के साथ बाइक से रविवार सुबह को शहजादनगर थाना क्षेत्र में किसी शादी में शरीक होने गए थे। शाम को शादी से निपटने के बाद तीनों बाइक से घर को जा रहे थे कि भोट थाना क्षेत्र के गांव कोयला के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे बाद तीनों लोग घायल होकर वहीं पर गिर गए।आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। उसके बाद तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां वीर सिंह और रामपाल ममेरे फुफेरे भाइयों को मृत घोषित कर दिया। जबकि नरेश की हालत गंभीर होने पर उसको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सूचना के बाद परिजन पहुंच गए। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
दोनों के शव घर पहुंचते ही मची चीख पुकार
दोपहर बाद दोनों वीर सिंह और रामपाल के शव दोनों घर पहुंचे तो दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। घर की औरतों का रो रोकर बुरा हाल था। शाम को दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक वीर सिंह ने अपने पीछे चार बच्चें तो रामपाल ने दो बच्चे छोड़े है। अब इनका पालन पोषण कैसे होगा। पूरे दिन गांव में लोगों का तांता लगा रहा।दोनों के शव अलग-अलग गांव से निकलते ही हर व्यक्ति की आंख नम हो गई।
