Ayodhya News: पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में लगा कॅरिअर गाइडेंस मेला

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मिल्कीपुर, अयोध्या, अमृत विचार : हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के पारा ताजपुर में स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में हुए कॅरिअर गाइडेंस मेले में विशेषज्ञों ने बच्चों को भविष्य निर्माण के महत्वपूर्ण मंत्र दिए। मुख्य अतिथि सीएचसी के चिकित्सक डॉ. धर्मेन्द्र मौर्या ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने की। राज्य पुरस्कार से सम्मानित सहायक अध्यापक अनूप मल्होत्रा ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यासागर मिश्रा ने अतिथियों का बैज अलंकरण के साथ स्वागत किया।

अध्यापक सचिन त्रिपाठी ने लर्निंग बाय डूइंग (एलबीडी) योजना की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगोंका मन मोह लिया। इस अवसर पर डॉ. नेहा श्रीवास्तव, डॉ. हरजीत सिंह यादव, सहायक अध्यापक सचिन त्रिपाठी, सत्य प्रकाश, देवमणि तिवारी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार