UP: होटल में पुलिस का छापा, प्रेमी के संग विधवा और छात्र के साथ मिली छात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामनगर, अमृत विचार। इस्लामनगर पुलिस ने नगर-बिल्सी मार्ग स्थित मोहल्ला मोहाली के पास एक होटल में अवैध काम किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर होटल पर छापामारी की। होटल के कमरों से एक छात्र व छात्रा और दो महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। सभी को थाने ले जाकर उनके परिजनों को सूचना दी। वहीं होटल संचालक पुलिस को देखते ही मौके से भाग गया।

मार्ग पर तीन महीने से होटल का संचालन किया जा रहा था। जहां लोगों ने आपत्तिजनक गतिविधि देखी। लोग होटल पर नजर बनाए हुए थे। रोज होटल पर युवक-युवतियों का आना जाना रहता था लेकिन लोग समझ नहीं पा रहे थे कि होटल में क्या काम चल रहा है। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। मंगलवार को डायल 112 पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक-युवतियां कॉलेज की यूनिफार्म में होटल पर आए हैं। जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची। 

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कमरों से बीएससी की छात्रा और बीए के छात्र को पकड़ा। वह दोनों इस्लामनगर क्षेत्र के हैं। छात्रा एक डिग्री कॉलेज और छात्र दूसरे कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। वहीं दूसरे कमरे से विधवा को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा। महिला विधवा है और उसके साथ पकड़ा गया युवक शादीशुदा है। महिला पास के एक गांव और युवक उघैती क्षेत्र निवासी है। 

पकड़े गए युवकों से पूछताछ में पता चला है कि होटल संचालक सिर्फ पुरुषों का आधार कार्ड देखकर कमरा देता है। महिलाओं और युवतियों का सत्यापन नहीं किया जाता है। होटल में एक घंटे ठहरने के होटल मालिक एक से दो हजार रुपये लेता था। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के परिजनों को सूचित किया। पुलिस जांच कर रही है कि होटल पंजीकृत था या नहीं। होटल मालिक के अलावा भवन स्वामी की भूमिका की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों के परिजनों को सूचना दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार