काशी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त : कचहरी परिसर में चला व्यापक तलाशी अभियान, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने की जांच  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने बुधवार को कचहरी परिसर में व्यापक तलाशी एवं जांच अभियान चलाया है। दिल्ली में लाल किले के पास हाल ही में कार में हुए विस्फोट के बाद धार्मिक नगरी काशी में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। वाराणसी पुलिस ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ कचहरी परिसर में व्यापक तलाशी एवं जांच अभियान चलाया। 

सहायक पुलिस आयुक्त (कैंट) नितिन तनेजा ने बताया कि कचहरी परिसर के सभी पांच गेटों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से ही प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर तथा बैग स्कैनर से भी गहन जांच की जा रही है। 

अधिकारियों ने परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं से अपील की है कि कोई भी लावारिस बैग, संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही अधिवक्ता बंधुओं से इस जांच अभियान में पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया गया है। 

ये भी पढ़े : 
अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को लेकर लखनऊ में अभियान, महापौर सुषमा खर्कवाल ने चेक किए कर्मचारियों के कागजात

संबंधित समाचार