Moradabad: राज्य कर विभाग एसआईटी को अब तक नहीं दे सका मुकदमों के दस्तावेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। एसआईबी की व्यापक छापेमारी के बाद करीब 800 करोड़ रुपये की राज्य कर चोरी के मामले में दर्ज मुकदमों के दस्तावेज न मिलने से एसआईटी की जांच प्रभावित हो रही है। पुलिस की विशेष जांच टीम (एस आई टीम) द्वारा बार-बार पत्र भेजे जाने के बावजूद राज्य कर विभाग अब तक संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका है।

एसआईटी ने दूसरी बार राज्य कर विभाग को औपचारिक पत्र भेजकर कर-बचाव और फर्जी लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। टीम के एक सदस्य की मानें तो बगैर इन दस्तावेजों के कर चोरी से जुड़े मुकदमों की विवेचना आगे नहीं बढ़ सकती। एसएसपी सतपाल अंतिल ने राज्य कर चोरी के मामलों की गहन जांच के लिए 8 सदस्यीय विशेष टीम गठित की है। 

टीम में दो इंस्पेक्टर तीन दरोगा और दौ महिला सिपाही और पुरुष सिपाही को शामिल किया गया है,उन्होंने अपनी जांच शुरू कर दी है, लेकिन विभागीय रिकॉर्ड न मिलने के कारण कार्रवाई की गति धीमी है। पुलिस अधिकारी लगातार राज्य कर विभाग से दस्तावेज प्राप्त करने के प्रयास में जुटे हैं। टीम को आशा है कि जल्द आवश्यक कागजात मिलने पर जांच आगे बढ़ सकेगी और कर चोरी में शामिल नेटवर्क की परतें खुलेंगी।

 

संबंधित समाचार