Traffic Alert:  7 दिन तक बदली रहेगी राजधानी की यातायात व्यवस्था, 23 से 29 नवंबर तक इन रास्तों पर रहेगीं पाबंदी  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: भारत स्काउट एवं गाइड की तरफ से जंबूरी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 23 से 29 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसे देखते हुए गुरुवार से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी बुधवार को देर शाम डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने दी।

यहां रहेगी रोक:

- सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा से सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) की तरफ प्रतिबंधित रहेगा।
- सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) से सेक्टर-16 सपना एंक्लेव तिराहा, सेक्टर-15 चौराहा/ कार्यक्रम स्थल की तरफ रोक रहेगी।
- सेक्टर-16 (सपना एंक्लेव) तिराहा से सेक्टर-15 चौराहा /कार्यक्रम स्थल की तरफ रोक रहेगी।
- सेक्टर-18 (न्यू ट्रॉमा सेंटर) चौराहा से सपना एंक्लेव सेक्टर-16 तिराहा, सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) की तरफ रोक रहेगी।
- सेक्टर-12 चौराहा से सेक्टर-15 कार्यक्रम स्थल की तरफ रहेगी।
- ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा से सेक्टर-11, सेक्टर-12 नहर पुल, सेक्टर-15 कार्यक्रम स्थल की तरफ रोक रहेगी।
- सेक्टर-8 वृंदावन योजना शहीद पथ अंडरपास चौराहा से सेक्टर-10, सेक्टर-15 कार्यक्रम स्थल की तरफ रोक रहेगी।
- कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन्स शिव मंदिर तिराहा से ट्रांजिट हॉस्टल चौराहा से सेक्टर-18, सेक्टर-15 वृंदावन योजना कार्यक्रम स्थल की तरफ रोक रहेगी।
- कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन्स गेट तिराहा से ट्रांजिट हॉस्टल चौराहा की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं:

- ये वाहन सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा से सेक्टर-12 नहर पुल चौराहा, ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा, चिरैयाबाग, तेलीबाग या नहर रोड से कालिंदी पार्क मोड़ होकर जाएंगे।

- ये वाहन सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) से कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन रोड या सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा, उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्रॉसिंग से वृंदावन योजना सेक्टर-7सी तिराहा से दाहिने तेलीबाग होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन सेक्टर-16 (सपना एंक्लेव) तिराहा से सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) या ट्रॉमा सेंटर चौराहा, सेक्टर-17 नहर पुल चौराहा, आवास विकास गेट (पेट्रोल पंप ) पीजीआई तिराहा होकर जाएंगे।

- ये वाहन सेक्टर-18 (न्यू ट्राॅमा सेंटर) चौराहा से दाहिने सेक्टर-17 वृंदावन योजना, कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन रोड होकर जाएंगे।

- ये वाहन सेक्टर-12 चौराहा से ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा, चिरैयाबाग, तेलीबाग या नहर रोड से कालिंदी पार्क मोड़ होकर जाएंगे।

- ये वाहन ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा से चिरैयाबाग, तेलीबाग या नहर रोड से कालिंदी पार्क मोड़ होकर जाएंगे।

- ये वाहन सेक्टर-8 वृंदावन योजना शहीद पथ अंडरपास चौराहा एमिटी इंटर नेशनल स्कूल के सामने उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास से दाहिने उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड या तेलीबाग होकर जाएंगे।

- ये वाहन कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन्स शिव मंदिर तिराहा से सीएनजी पंप के सामने से मस्जिद तिराहा, हिमालयन अपार्टमेंट के पीछे से सेक्टर-16 नहर पुल वृंदावन चौराहा से बांये पीजीआई होकर जाएंगे।

- ये वाहन कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन्स गेट तिराहा से बाबूखेड़ा गांव, हिमालयन अपार्टमेंट के पीछे से सेक्टर-16 नहर पुल वृंदावन चौराहा से बांये पीजीआई होकर जा सकेंगे।

ये भी पढ़े :
बाराबंकी में किसान का शव मिलने से हड़कंप... PM रिपोर्ट में खुलासा, गला दबाकर की गई थी हत्या; जांच शुरू 

संबंधित समाचार