Bareilly : मंडलायुक्त ने उद्यमी से धोखाधड़ी के प्रकरण में इटावा के एसएसपी को लिखा पत्र
बरेली, अमृत विचार। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने फरीदपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की सदस्य रिचा मोंगा के साथ नवंबर माह में हुई धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई कराने के लिए इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।
रिचा मोंगा के ट्रैक फर्जी जीएसटी अधिकारी ने रोककर एक लाख रुपये जुर्माना डालने की बात कहकर 50 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगा था। न देने पर ट्रैक को सीज करने की धमकी दी थी। फर्जी जीएसटी अधिकारी के क्यूआर देने पर एसोसिएशन की सदस्य की ओर से उस पर 10 हजार रुपये भेजे गए थे।
इस प्रकरण में एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने एसएसपी को कार्रवाई कराने के लिए पत्र लिखा। साथ ही मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में भी प्रकरण उठाया था।
