अमेठी : मकान का ताला तोड़कर 10000 रुपये व डेढ़ लाख के जेवर चोरी, कमरे में लगाई आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदीशपुर/अमेठी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के मुराइन बाबूपुर सरैया गांव में बुधवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर दस हजार रुपये नकद और लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने–चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरी के बाद आरोपियों ने कमरे में आग लगाने का प्रयास भी किया, ताकि सामान जलकर नष्ट हो जाए। 

पीड़ित राम सजीवन मौर्य ने बताया कि बुधवार की सुबह वे दिल्ली से घर लौटे थे। शाम करीब चार बजे वे पत्नी के साथ नौड़ान कार्यक्रम में गए थे। रात लगभग 11 बजे जब वे घर लौटे तो चैनल का ताला टूटा मिला। बाहर रजाई पड़ी थी और कमरे के अंदर धुआं भर गया था। 

उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। घर की जांच में पाया गया कि अलमारी से दस हजार रुपये नकद, करीब डेढ़ लाख के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन तथा टीवी गायब थे। घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है। उन्होंने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव