बुलंदशहर में दर्दनाक : कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार पति-पत्नी और बेटी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार दंपति और उनकी छह साल की बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अगौता थाना क्षेत्र के नगला शेख गांव के रहने वाले अंसार (34) अपनी पत्नी मुसाईदा (30) और बेटी अरीशा (छह) के साथ स्कूटी से बुधवार रात अपने गांव लौट रहे थे। 

पुलिस के मुताबिक, रास्ते में अगौता-सैदपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी स्कूटी की अगौता की तरफ से आ रही एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

एक अधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनको जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

संबंधित समाचार