जलालाबाद: पंचायत अधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया एसडीएम का घेराव
अमृत विचार, जलालाबाद। उचित दर विक्रेता के रिक्त चल रहे पद पर चुनाव के लिए भरे गए पर्चो में अनुसूचित जाति के व्यक्ति का पर्चा खारिज करने पर सैंकड़ो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर ग्राम प्रधान से मिलकर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। बिना प्रार्थना पत्र …
अमृत विचार, जलालाबाद। उचित दर विक्रेता के रिक्त चल रहे पद पर चुनाव के लिए भरे गए पर्चो में अनुसूचित जाति के व्यक्ति का पर्चा खारिज करने पर सैंकड़ो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर ग्राम प्रधान से मिलकर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। बिना प्रार्थना पत्र लाये ग्रामीणों ने एसडीएम से मौखिक शिकायत की तो एसडीएम ने ग्रामीणों से शिकायती पत्र देने को कहा बाद में एसडीएम क्षेत्र में निकल गए।
जलालाबाद क्षेत्र के गाँव साहबगंज में उचित दर विक्रेता की पद रिक्त चल रहा है जिसके चुनाव के लिए आवेदन मांगे गए थे गाँव के ही सुरेंद्र कुमार ने भी कोटा के लिए आवेदन पत्र भरकर जमा कर दिया जिसे बाद में यह कहकर खारिज कर दिया गया कि सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है आवेदक अनुसूचित जाति से सम्बंधित है ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो तिहाई से ज्यादा ग्रामीणों के समर्थन पर सुरेंद्र कुमार का पर्चा दाखिल करवाया गया था।
जिसे ग्राम पंचायत अधिकारी आदर्श यादव ने ग्राम प्रधान विजय पाल सिंह के सहयोगी प्रत्याशी से मिल कर उसे चुनाव जिताने के लिए ग्रामीणों को गुमराह कर खारिज कर दिया ग्रामीणों की शिकायत सुन एसडीएम सौरभ भट्ट ने शिकायत पत्र मांगा ग्रामीण बिना शिकायती पत्र के ही पहुँच गए थे तो एसडीएम ने ग्रामीणों से लिखित शिकायत लाने को कहा जब तक ग्रामीण लिखित शिकायत लेकर पहुँचे एसडीएम कार्यालय से जा चुके थे एसडीएम सौरभ भट्ट ने बताया मामला संज्ञान में है यदि शिकायत पत्र प्राप्त होता है तो मामले की जांच करा कर शिकायत की पुष्टि होने पर कार्यवाही की जाएगी।
प्रस्ताव एजेंडा पूरे गांव में घुमाया गया था जिस पर दो सौ से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी है। एजेंडे पर साफ साफ लिखा था कि आवेदक का अन्य पिछड़ा वर्ग से होना अनिवार्य है। फिर भी सुरेंद्र कुमार कोरी जाति के व्यक्ति द्वारा आवेदन किया गया उनके समेत गाँव से कुल 2 आवेदन प्राप्त हुए आवेदनों की जांच में ओबीसी आरक्षित सीट पर एससी आवेदक का आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया। अन्य आवेदक जोधा सिंह को कोटा आवंटित कर दिया गया।- आदर्श यादव, ग्राम विकास अधिकारी, साहबगंज।
