निर्यातक के घर लूट: सपा विधायक पिंकी यादव का सीएम पर तंज...बदमाश तो यूपी छोड़ चुके फिर लूट क्यों ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नियार्तक के घर लूट के बाद मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। घटना स्थल के पास ही रहने वाली संभल की असमोली विधानसभा की सपा विधायक पिंकी यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

विधायक का कहना है कि इस तरह की बड़ी घटनाएं यह साबित करती हैं कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था केवल कागजों में सुधरी दिखाई जाती है। पॉश कॉलोनी में चार बदमाशों का घुस आना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है। कहा कि घटना ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर तंज कसा कि बदमाश या तो यूपी छोड़ चुके हैं या जेल में हैं। कहा कि अगर बदमाश यूपी छोड़कर भाग गए हैं, तो फिर प्रदेश में लूट, हत्या, गैंगरेप, महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म जैसी घटनाएं कैसे हो रही हैं, बदमाश आखिर आ कहां से आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

संबंधित समाचार