श्री रामकथा के साथ दशरथ महल में सीताराम विवाह महोत्सव शुरू... विवाह पंचमी के मौके पर 15 मंदिरों से निकाली जाएगी राम बारात

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार: रामनगरी में सीताराम विवाह महोत्सव को लेकर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और राम कथा की भव्य आयोजन के साथ शुरू हो गया है, 25 नवंबर को विवाह पंचमी के मौके पर 15 मंदिरों से राम बारात निकाली जाएगी। राम विवाह का मुख्य आकर्षण प्राचीन दशरथ महल होगा।

हिन्दू रिवाज में मान्यता है कि विवाह के लिए पिता के दरवाजे से बारात जाती है, आज भी इस परंपरा को किया जाएगा। इसकी सजावट 50 क्विंटल फूलों से होगी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान के बैंड मंगाए गए हैं। काशी से शहनाई की टीम उत्सव में आकर्षण होगा।

दशरथ महल के उत्तराधिकारी महंत राम भूषण दास कृपालु ने बताया कि भगवान रामसीता विवाह को लेकर आज से रामकथा का आयोजन प्रारम्भ हो गया है। प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा, 25 नवंबर को बारात निकाली जाएगी। जिसमें अयोध्या के साधु संत, राम भक्त सभी शामिल होंगे। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पहले यह आयोजन अपने भव्यता को पा रही है। आयोजन के लिए विभिन्न राज्यों से बैंड भी बुलाए गए हैं । हाथी घोड़ा और पालकी के साथ राम बारात निकाली जाएगी।

संबंधित समाचार