प्रयागराज में Bsc छात्रा का फंदे से लटका मिला शव: खुदखुशी का कारण साफ नहीं, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के पुष्प नगर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह बीएससी छात्रा फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर छात्रा को उतारा जिसके बाद उसको अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि छात्रा करीब एक हफ्ते से गुमसुम सी थी किसी से कोई बातचीत भी नही कर रही थी। 

आज सुबह परिजनों ने जब उसके कमरे में आवाज दी लेकिन कोई जवाब नही मिला तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो छात्रा फंदे से लटकी थी आनन फानन में परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उसे नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घर मे कोहराम मच गया लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

मौके पर पहुँची पुलिस जाँच पड़ताल करने लगी लेकिन छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार 19 वर्षीय आंचल साहू, झलवा स्थित एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह मूल रूप से कौशांबी के सराय अकिल निवासी जगन्नाथ साहू की सबसे छोटी बेटी थी।अब धूमनगंज थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी गयी है और जल्द ही रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। 

ये भी पढ़े : 
'पूरी दुनिया एक परिवार, हजारों वर्षों से भारत का यही भाव', न्यायाधीशों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होकर बोले सीएम योगी

संबंधित समाचार