अब छह फरवरी को तैयार होगी पंचायत की मतदाता सूची, निर्वाचन आयोग ने जारी किया नया कार्यक्रम 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

दो सूचियों के काम के चलते बढ़ाई गई प्रकाशन तिथि

अयोध्या, अमृत विचार: ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण काम को आगे बढ़ा दिया गया है। अब ये छह फरवरी को तैयार होगी। ग्राम पंचायत और विधानसभा मतदाता सूचियों के एक साथ काम के चलते तारीख बढ़ाई गई।

ग्राम पंचायत की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में पांच दिसंबर को अनंतिम प्रकाशन की तिथि तय थी। इसी लिहाज से प्रशासन पांडु लिपियों को तैयार करा रहा था। इसी बीच भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा कर दी। बीएलओ को चार नवंबर से घर-घर जाने का कार्यक्रम चल रहा है। खास बात यह है कि बीएलओ कॉमन हो गए। मतलब कई बीएलओ ऐसे बताए गए जो दोनों सूचियों के पुनरीक्षण में काम कर रहे हैं। इसके मद्देनजर राज्य निर्वाचन ने पुनरीक्षण की अगली तारीख आगे बढ़ा दी।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत सूर्य भान ने बताया कि अब ग्राम पंचायत की मतदाता सूची के मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन अब पांच के बजाए 23 दिसंबर को होगा। इसके साथ दावे आपत्ति का समय बढ़ गया। दावे आपत्तियां 24 से 30 दिसंबर तक लिए जाएंगे। 31 दिसंबर से छह जनवरी तक इनका निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 15 जनवरी के स्थान पर छह फरवरी को किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव