बाराबंकी: विद्यालयों को आकर्षक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल में किया गया परिवर्तित -संजय शुक्ल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। जिस त्रिवेदीगंज ब्लॉक को शिक्षा की दृष्टि से कभी पिछड़ा ब्लॉक कहा जाता था वह अब शैक्षणिक उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर हो चला है। स्कूलों की रंगाई पुताई, पेयजल आदि भौतिक वातावरण से लेकर शिक्षा की गुणवत्ता तक देखते बनती है। यह कायाकल्प बीईओ संजय कुमार शुक्ल के अथक प्रयासों से …

त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। जिस त्रिवेदीगंज ब्लॉक को शिक्षा की दृष्टि से कभी पिछड़ा ब्लॉक कहा जाता था वह अब शैक्षणिक उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर हो चला है। स्कूलों की रंगाई पुताई, पेयजल आदि भौतिक वातावरण से लेकर शिक्षा की गुणवत्ता तक देखते बनती है। यह कायाकल्प बीईओ संजय कुमार शुक्ल के अथक प्रयासों से नजर आ रहा है। विकास खण्ड त्रिवेदीगंज खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल बताते है कि जब वह 17 जुलाई 2019 को इस ब्लॉक में आये तो यहां की दिशा और दशा अत्यधिक खराब थी। सारे विद्यालय लगभग चूने से पुते और अनाकर्षक थे।

पहला प्रयास कंपोजिट ग्रांट से प्राप्त 25-50 हजार रुपयों से चूने को हटवाकर पुट्टी लगवाकर पेंट से पुताई कर विद्यालयों कोआकर्षक रूप प्रदान कराया गया। इसके लिये पहले अध्यापकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से बीआरसी भवन का कायाकल्प किया गया। जर्जर हो चुके बीआरसी भवन का एक आकर्षक स्वरूप प्रस्तुत किया गया। जिससे प्रेरित होकर सभी विद्यालयों के अध्यापकों में अपने-अपने स्कूलों को आकर्षक रूप प्रदान करने की होड़ लग गयी और कंपोजिट ग्रांट का पैसा कम पड़ जाने पर अपने निजी पैसों द्वारा अध्यापकों ने विद्यालयों को आकर्षक रूप प्रदान किया। कोविड-19 आ जाने के कारण शिक्षण कार्य ठप सा हो गया।

विभाग द्वारा ऑनलाइन शिक्षण कार्य के निर्देश देने के बाद भी केवल 2500 छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण कार्य से जोड़ा जा सका। जिसकी मुख्य वजह अभिभावकों के पास स्मार्ट फोन का न होना रहा। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त शिक्षकों से विचार विमर्श कर ‘ स्कूल आपके द्वार ‘ कार्यक्रम, मोहल्ला पाठशाला लागू किया गया। जिसमें विकास क्षेत्र में कुल पंजीकृत करीब 22 हजार से अधिक बच्चों में से करीब 13500 बच्चों को शिक्षण प्रदान किया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार आया है। अब लोगों ने इस ब्लॉक के शैक्षणिक वातावरण को पिछड़े ब्लॉक की संज्ञा देना बंद कर दिया है। बीईओ संजय कुमार शुक्ल बताते हैं कि उनका पूरा प्रयास है कि यह ब्लॉक शिक्षा में अपनी सबसे अग्रणी भूमिका निभाए।

संकुल त्रिवेदीगंज की मासिक बैठक सम्पन्न

आज संकुल त्रिवेदीगंज की मासिक बैठक कम्पोजिट विद्यालय त्रिवेदीगंज में आयोजित हुई। बैठक में प्रेरणा लक्ष्यों की सम्प्राप्ति एवं शैक्षिक उन्नयन हेतु शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय में किए जा रहे नवीन प्रयासों पर चर्चा हुई। संकुल त्रिवेदीगंज के शिक्षक संकुल श्वेता श्रीवास्तव व प्रियंका वर्मा तथा नवाचारी शिक्षक अभिलाषा सचान, प्रमिला उपाध्याय, सुमन तिवारी, अंजली शुक्ला , गुंजन पाल व सुनील कुमार भारती द्वारा हस्त निर्मित टीएलएम व अभिनव प्रयासों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल द्वारा ई-पाठशाला एवं मोहल्ला पाठशाला के क्रियान्वयन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बीईओ ने नवाचारी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की साथ ही मोहल्ला पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों के आरम्भिक आकलन परीक्षा हेतु सभी को दिशानिर्देश भी दिए। विकास खंड त्रिवेदीगंज के ए.आर.पी व शिक्षक संघ अध्यक्ष शिव सागर सिंह, अनीता गुप्ता, रेनू सिंह , पियूष श्रीवास्तव द्वारा बैठक में उपस्थित सभी लोगों को विधिवत कक्षा व कार्य का विभाजन करने एवं टीम भाव से क्रियान्वयन हेतु प्रेरित किया गया।

दीक्षा व रीड अलांग ऐप के निर्धारित लक्ष्य की संप्राप्ति, ई पाठशाला के नियोजित क्रियान्वयन, टी एल एम निर्माण, प्रिंट समृद्ध वातावरण सृजन व सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने आदि बिंदुओं पर सभी का ध्यान आकृष्ट कराया गया। बैठक का व्यवस्थापन एवं संयोजन हेमलता सिंह व संकुल शिक्षिकाओं द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार