राम मंदिर ध्वजारोहण : काशी से सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर और डोमराजा के परिजन भी जाएंगे अयोध्या, जौनपुर समेत इन जिलों में निमंत्रण

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्री रामलला मंदिर में ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। देश भर से रामभक्त एवं गणमान्य व्यक्ति इस आयोजन में शामिल होंगे, जिसमें काशी से सामाजिक कार्यकर्ता अमन कबीर, अपना घर आश्रम के डॉ. के. निरंजन, डोमराजा परिवार के सिकंदर चौधरी, सुनील चौधरी, पवन चौधरी सहित कई लोग इस समारोह में शामिल होंगे। 

सामाजिक कार्यकर्ता अमन कबीर ने शनिवार को कहा कि काशी की पावन धरती से अयोध्या पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनना जीवन का एक अद्भुत क्षण होगा। डोमराजा परिवार के सुनील चौधरी ने कहा कि प्रभु श्रीराम में अटूट आस्था रखने वाले समाज के हर वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। 

श्री रामलला मंदिर में ध्वजारोहण समारोह में काशी तथा आसपास के जिलों से भी कई लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। काशी से सभी आमंत्रितजन 24 नवंबर को बस द्वारा अयोध्या के लिए रवाना होंगे। सभी के ठहरने की व्यवस्था कारसेवकपुरम में की गई है। काशी प्रांत के भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी, कौशांबी, प्रयागराज सहित कई जिलों से लोग अयोध्या पहुंचेंगे।

ये भी पढ़े : 
बिजनौर DM जसजीत कौर के खिलाफ जमानती वारंट, अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान हुई कार्रवाई
ध्वजारोहण समारोह: 24 से सील होंगी अयोध्या धाम की सीमाएं...VVIP मूवमेंट के चलते निर्णय, वाहनों के चलने पर रोक

 

संबंधित समाचार