प्रतापगढ़ : स्मैक और देसी बम के साथ दो लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर शनिवार को थाना कुण्डा क्षेत्रान्तर्गत ताजपुर चौराहे से सरुआ जमेठी के पास से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे स्मैक एवं दो जिंदा देसी बम बरामद किए गए। 

पुलिस सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार आमीर खान उर्फ लवी निवासी ग्राम वार्ड नं.-7 पाण्डेय का पुरवा थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ के पास से 06.10 ग्राम स्मैक एवं मो. अता खान (21) निवासी ग्राम अतहर टंकी के पीछे नई बस्ती थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ को दो जिन्दा देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार अभियुक्त आमीर खान के खिलाफ एनडीपीएस तथा मो. अता खान के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।  

संबंधित समाचार