कानपुर : डिप्रेशन से पीड़ित युवती ने फंदा लगाकर दी जान, पिता बोला- कई बार रिश्ता टूटने से भी तनाव में थी बेटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर/अमृत विचार। कानपुर के रावतपुर में बार-बार शादी टूटने और डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित युवती ने चादर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शव फंदे से लटकता पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मसवानपुर के सराय निवासी अरविंद मौर्या कलेक्ट्रेट से सेवानिवृत्त हैं। 

परिवार में पत्नी भानुमति, तीन बच्चों में बेटा विनय व दो बेटियां है। पिता ने बताया कि 33 वर्षीय बेटी दिव्या शुक्रवार दोपहर दूसरे खंड बने पर कमरे में थी। इसी बीच उसने पंखे के कुंडे में चादर बांधकर फांसी लगा ली। कई घंटे जब वह नीचे नहीं आई तो उसकी मां बुलाने गई। कमरे में दाखिल होते ती बेटी का शव फंदे से लटका देखकर चीख पड़ी। आवाज सुरकर परिजन पहुंचे और पुलिस को खबर दी। 

उन्होंने बताया कि बेटी के लिए कई साल से रिश्ता देख रहे थे, लेकिन किसी न किसी कारण से बात नहीं बन पा रही थी। कई जगह से रिश्ता टूट भी गया था। वहीं बेटी डिप्रेशन की बीमारी से भी पीड़ित थी। उसकी समस्या भी बढ़ती जा रही थी। काफी समय से उसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन फायदा नहीं हुआ। परिजनों ने आशंका जताई कि उसी तनाव में बेटी ने यह कदम उठाया है।

संबंधित समाचार