अयोध्या में आज ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह, 1,000 क्विंटल फूलों से सजाई गई राम नगरी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अयोध्या पहुंचे जहां वह राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराने की ऐतिहासिक रस्म अदा करेंगे। विशेष विमान से दिल्ली से पहुंचने पर महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से साकेत कॉलेज पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी साकेत कॉलेज से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक 1.5 किलोमीटर लंबे रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान एक किलोमीटर लंबे रामपथ को आठ जोनों में बांटा गया है। हर जोन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं पारंपरिक थाली, आरती और मालाओं के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। 

MUSKAN DIXIT (40)

गौरतलब है कि यह समारोह रामलला की 22 जनवरी 2024 को हुई प्राणप्रतिष्ठा के 673 दिन बाद आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित सप्त मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12:30 बजे अभिजीत मुहूर्त में प्रधानमंत्री 161 फुट ऊंचे शिखर पर 2 किलोग्राम वजनी भगवा ध्वज फहराने का बटन दबाएंगे। इसी के साथ राम मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण होने की औपचारिक घोषणा भी होगी। मंगलवार का दिन विशेष रूप से शुभ संयोग के साथ आया है। यह विवाह पंचमी है, जिस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। 

MUSKAN DIXIT (2)

साथ ही आज गुरु तेग बहादुर जी का शहादत दिवस भी है। अयोध्या शहर को 1,000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। सोमवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंदिर पहुंचे। उद्योग, खेल, साहित्य और बॉलीवुड जगत के लगभग 1,000 वीवीआईपी अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। दो करोड़ रुपये से अधिक दान देने वाले 100 प्रमुख दानदाताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। 

MUSKAN DIXIT (42)

हालांकि, शंकराचार्यों और अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद को आमंत्रण नहीं मिला। प्रसाद ने कहा, "अगर बुलाते तो मैं नंगे पांव दौड़कर पहुंचता।" मंदिर के शिखर पर स्थापित किया जाने वाला ध्वज तेज तूफानों में भी सुरक्षित रहेगा और हवा की दिशा बदलने पर बिना उलझे स्वयं घूम जाएगा। ध्वजदंड पर 21 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई गई है, जबकि ध्वज 4 किलोमीटर दूर से भी दिखाई देगा। अयोध्या आज एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है, जिसे विश्वभर के भक्त उत्साह और भावनाओं के साथ देख रहे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव