रायबरेली : ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की फंटी और हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज/रायबरेली, अमृत विचार। चंदापुर थाने के पूरे मेहरबान ख़ां का पुरवा में अपने नलकूप पर सो रहे किसान की कुछ लोगों ने हथौड़े और फंटी से हमाल। परिजनों ने उसका खून से लतपथ शव देखा तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों का हुजूम इकठ्ठा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। वही फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य इकठ्ठा करने में जुटी हुई है।

ओया ग्राम निवासी किसान विनीत सिंह के खेत व नलकूप पूरे मेहरबान खा के पुरवा में है। दिन रात विनीत वही रह कर खेती करता था। सोमवार की रात वह भोजन के बाद नलकूप के बाहर रहे टीन शेड के नीचे चारपाई पर सो गया। मंगलवार सुबह धान पीटने वाले श्रमिक खेत पहुंचे तो विनीत का खून से लथपथ शव नलकूप के अंदर देखा। सूचना विनीत के परिजनों को दी।

सूचना पर चंदापुर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक व  क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच कर लोगों से पूंछतांछ की। पुलिस ने मौके से टूटी हुई लकड़ी की फंटी और हथौड़ा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि  युवा किसान विनीत की हत्या हथौड़ा व फंटी से पीट कर की जानी प्रतीत होती है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का अनुमान है कि दो दिन पहले कुछ युवकों से विनीत का वाद विवाद हुआ है।

घटना के पीछे एक कारण या भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने दो युवकों को पूंछताछ के लिए हिरासत में लिया है। क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र पाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का कारण सामने आएगा। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है और जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार