पीलीभीत : ब्लॉक प्रमुख पति समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट, पूर्व प्रधान के भाई को कार से कुचलने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। ब्लॉक प्रमुख लिखी कार की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व प्रधान के भाई की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाए हुए शव नहीं उठने दिया। एफआईआर की मांग पर अड़े रहे। देर रात तक पुलिस प्रशासनिक अफसर वार्ता में जुटे रहे। मौके पर भीड़ लगी रही। देर रात पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख पति समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसके बाद परिजन माने और फिर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। 

हादसा पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रसादपुर में सोमवार को हुआ। बताते हैं कि गांव रम्पुरा फकीरे के रहने वाले पूर्व प्रधान के भाई 45 वर्षीय श्रीकृष्ण पुत्र नंदराम स्कूटी से घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में प्रसादपुर गोशाला के पास पहुंचे ही स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार की मौत हो गई। कार पर ब्लॉक प्रमुख लिखा हुआ था, जोकि पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख की बताई जाती रही।  कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पूरनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। मृतक के परिवार वाले भी आ गए। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग शुरू कर दी। मृतक के पुत्र अरविंद का कहना था कि उनके पिता की हत्या कराई गई है, जिसे हादसे का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने हत्या की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने का प्रयास किया लेकिन परिजन ने शव उठने नहीं दिया। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। मौके पर भीड़ जुटती गई लेकिन परीजन अपनी मांग पर अडिग रहे। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, सीओ प्रतीक दहिया भी पहुंच गए। परिजन हत्या की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अफसरों से वार्ता चलती रही। देर रात तक शव मौके पर ही रहा, पुलिस से वार्ता चलती रही। मृतक के पुत्र का कहना था कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की जाती रही। फिर देर रात मृतक के पुत्र अरविंद की तहरीर पर पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख के पति निर्विकार उर्फ अपूर्व सिंह समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसके बाद मौके से शव उठने दिया गया। फिलहाल तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। है। कोतवाल पूरनपुर पवन कुमार पांडेय का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच कि जा रही है।

संबंधित समाचार