विद्यार्थी परिषद के आदर्श कार्यकर्ता थे सर्वेश: अशोक कुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

पूर्व प्रांत अध्यक्ष प्रो. सर्वेश सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

लखनऊ, अमृत विचार: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत अध्यक्ष प्रो. सर्वेश सिंह के निधन पर परिषद कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री अशोक कुमार ने कहा कि संगठन की रीढ़ उसका कार्यकर्ता होता है और प्रो. सर्वेश सिंह न केवल एक आदर्श कार्यकर्ता थे, बल्कि अनेक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी रहे।

पूर्व प्रांत अध्यक्ष प्रो. जे.पी. सिंह ने उन्हें मानवता की सजीव आत्मा बताते हुए कहा कि उनका सहज स्वभाव, कार्यशैली और समर्पण सभी के लिए अनुकरणीय था। प्रांत उपाध्यक्ष प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि प्रो. सर्वेश सिंह आधुनिक साहित्य के मर्मज्ञ कथाकार, उपन्यासकार, सफल कहानीकार और प्रखर आलोचक रहे, और हिंदी साहित्य जगत ने एक महत्वपूर्ण सितारा खो दिया है।

कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष एवं क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के सहायक आचार्य डॉ. प्रवीण सिंह, अंशुल विद्यार्थी, महानगर उपाध्यक्ष प्रो. वीना राय, सुचिता चतुर्वेदी सहित विद्यार्थी परिषद के कई पूर्व कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार