बरेली : बीएलओ ड्यूटी करते समय शिक्षक की ह्रदय गति रुकने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

शिक्षक सर्वेश गंगवार एसआईआर का कार्य कर रहे थे 

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव में बुधवार को बीएलओ की ड्यूटी कर रहे सर्वेश गंगवार की आज सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह एसआईआर में बेहतर कार्य कर रहे थे, प्राथमिक विद्यालय परधौली में तैनात शिक्षक सर्वेश गंगवार को एसआईआर सर्वे के लिए बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक सर्वे के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वह जमीन पर गिर पड़े।

कर्मचारी नगर निवासी 47 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र कृष्णा कुमार को सर्वे के दौरान तेज घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत हुई। ग्रामीण सहायता के लिए जुटे, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत के कारण प्राथमिक इलाज देने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर, एडीएम सिटी, सीएमओ विश्राम सिंह और इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार