बरेली: तहसील दिवस में पहुंचीं 43 शिकायतों में से महज छह निस्तारित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। किसानों के कृषि कानूनों के विरोध में खड़े होने के मद्देनजर मंगलवार को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ही कम ही फरियादी पहुंचे। सुबह 10 बजे शुरू हुये शिकायतें सुनने के कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे तक 43 ही शिकायतें पहुंची। इसमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी पहुंचीं। …

अमृत विचार, बरेली। किसानों के कृषि कानूनों के विरोध में खड़े होने के मद्देनजर मंगलवार को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ही कम ही फरियादी पहुंचे। सुबह 10 बजे शुरू हुये शिकायतें सुनने के कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे तक 43 ही शिकायतें पहुंची। इसमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी पहुंचीं।

इसमें मेड़, चकरोड, प्लॉट पर कब्जे, भाई के अधिक भूमि जोत लेने, सरकारी भूमि पर कब्जे आदि की 32 शिकायतें की गयीं। पांच शिकायतें पुलिस विभाग की पहुंचीं, जिसमें लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एक शिकायत शिक्षा विभाग से जुड़ी और पांच अन्य विभागों से जुड़ी हुई थीं। शिकायतें लेकर ज्यादातर महिलाएं तहसील पहुंचीं। 43 शिकायतों में से छह राजस्व से जुड़ी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

एसडीएम सदर विशु राजा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। एसडीएम ने फरियादियों को शिकायतों का जल्द निस्तारित कराने का आश्वासन दिया है। राजस्व से जुड़ी शिकायतें तहसीलदार सदर को निस्तारित करने के लिये भेजी गयी हैं। निर्धारित समय में शिकायतें निस्तारित करने के निर्देश दिये गये हैं।

संबंधित समाचार