SIR के काम में लापरवाही: 22 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से स्पष्टीकरण तलब, BLO अफसर के रूप में की गई हैं तैनात
अयोध्या, अमृत विचार। कार्य में लापरवाही को लेकर बीएलओ के रूप में तैनात 22 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कार्रवाई उपजिलाधिकारी सदर के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने की है।
सदर तहसील में बीएलओ के रूप में तैनात बाल विकास परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्री आराधना गौतम, मालती देवी, ज्योति श्रीवास्तव, कलावती, उषा,लीलावती शर्मा, रानी देवी, सुशीला देवी, सत्यवती, बीनू यादव, शकुंतला, नीलम कन्नोजिया, कुसुम लता, कंचनलता, सुमन गुप्ता, शिवदुलारी पाल, आशा देवी, लीलावती वर्मा, साधना, अनीता सिंह, उमा यादव और रेखा पर अयोध्या विधान सभा क्षेत्र में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)में घोर शिथिलता बरतने का आरोप है। न तो पर्यवेक्षण किया जा रहा है और न ही अपेक्षित सहयाग दिया जा रहा है।
एसआईआर की अंतिम तिथि चार दिसंबर है। इसको लेकर इन कार्यकत्रियों से 27 नवबंर तक स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
