Bareilly : प्लाई फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग,तीन घण्टे तक उठतीं रहीं लपटें

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। प्लाईबोर्ड फैक्ट्री के गोदाम मे भीषण आग लग गयी। तीन घण्टे तक आग की लपटें उठतीं रहीं। सूचना पर पहुंची फायर पुलिस और दमकल की गाड़िया तीन घंटे बाद आग पर काबू पा सकी। तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया। हालांकि,अभी कितना नुकसान हुआ है यह स्पष्ट नही हो सका है।

बिथरी क्षेत्र के उड़ला जागीर गाँव मे प्लाई फैक्ट्री सास्ती इंटरप्राइजेज का करीब 8 साल पुराना गोदाम है। फैक्ट्री के मालिक सतीश अग्रवाल ने बताया की पांच बजे गोदाम बंद कर वहां के कर्मचारी चले गए थे । सात बजे सूचना मिली की गोदाम मे आग लग गयी। जब तक यहाँ पहुचे आग काफी फैल गयी थी। फायर बिग्रेड की कई गाड़िया आग बुझाने में लगी रही।जेसीबी से गोदाम की दीवार को तोड़कर वहां से पानी डालने पर आग पर तीन घंटे बाद काबू पाया जा सका। तब तक काफी माल जलकर राख हो गया था।

आबादी मे गोदाम मे आग लगने से खाली कराया गए घर
फैक्ट्री का गोदाम करीब 8 साल पहले उड़ला मे बना था। जहाँ अब चारो ओर आबादी हो गयी। आग लगने के बाद पुलिस ने आसपास के घर खाली करवा दिए। जिससे छेत्र मे दहशत फेल गयी। आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए। गोदाम मे आग लगने का कोई कारण भी कुछ पता नहीं चला। रोज की तरह कर्मचारी गोदाम बंद कर चले गए थे। आग कैसे लगी, इसकी कोई जानकारी फैक्ट्री प्रबंधन नहीं बता पाय। वहां इकट्ठे हुए ग्रामीणों में बीमे की रकम हासिल करने को आग लगाने की चर्चा रही।

संबंधित समाचार