Bareilly : एक हजार करोड़ से होगा शहर का विकास...पुनरीक्षित बजट किया जाएगा पेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर को एक हजार करोड़ के बजट से विकास के पथ पर अग्रसर किया जाएगा। इस बजट की स्वीकृति के मंथन के लिए आगामी 29 नवंबर को कार्यकारिणी की बैठक नगर निगम सभागार में मेयर डॉ. उमेश गौतम की अध्यक्षता में होगी।

निगम अधिकारियों के अनुसार बैठक में शहर के विकास पर खर्च होने के लिए करीब एक हजार करोड़ रुपये का बजट नगर निगम पेश करेगा। कार्यकारिणी समिति से बजट को मंजूरी मिलने के बाद स्वच्छता व्यवस्था, सीवर लाइनिंग, नई सड़कें, स्ट्रीट लाइटों के अपग्रेडेशन, जल आपूर्ति सुधार और हरित परियोजनाओं के कार्य कराए जाएंगे।

संबंधित समाचार