WPL 2026 Schedule: विमेंस IPL का ऐलान...9 जनवरी से आगाज, जानें कहां खेले जायेगें महामुकाबले  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का चौथा चरण नौ जनवरी से नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित किया जाएगा। आमतौर पर फरवरी–मार्च की विंडो में होने वाली इस लीग को सात फरवरी से शुरू होने वाले पुरुषों के टी20 विश्व कप के कारण इस साल आगे बढ़ा दिया गया है। 

डब्ल्यूपीएल अध्यक्ष जयेश जॉर्ज ने यहां नीलामी के पहले भाषण में घोषणा की, ‘‘आगामी डब्ल्यूपीएल नवी मुंबई में खेली जाएगी और फाइनल वडोदरा में आयोजित होगा।’’ लीग एक बार फिर कारवां मॉडल में खेली जाएगी। 

टूर्नामेंट का पहला चरण डी वाई पाटिल स्टेडियम में होगा जहां इस महीने की शुरुआत में भारत ने महिला वनडे विश्व कप जीता था। उसके बाद मुकाबले वडोदरा में होंगे और पांच फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल के अभी तक तीन चरण खेले गए हैं जिसमें मुंबई इंडियंस मौजूदा चैंपियन है।

जीटी की टीम में हुईं शामिल सोफ़ी डिवाइन 

सोफ़ी डिवाइन डब्ल्यूपीएल 2026 में गुजरात जायंट्स की टीम से खेलेंगी। उन्हें 2 करोड़ की बड़ी राशि के साथ टीम में शामिल किया गया है। गुजरात जायंट्स ने डब्ल्यूपीएल नीलामी में उन पर 50 लाख रुपये पर पहली बोली लगाई। इसके बाद आरसीबी ने इंट्रेस्ट दिखाया और बोली बढ़ती चली गई। 

1.1 करोड़ रूपये पर दिल्ली कैपिटल्स ने एंट्री मारी थी, लेकिन गुजरात किसी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं थी। लगातार बोलियां लगती रहीं और अंत में गुजरात को सफलता मिली। वहीं एलिसा हीली के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई है। उन्हें 2023 में यूपी वॉरियर्स ने 70 लाख रुपये में खरीदा था। 

यूपी वारियर्स में लौटी दीप्ति 

दीप्ति शर्मा को बृहस्पतिवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी में यहां अच्छी रकम मिली है जिन्हें यूपी वारियर्स ने ‘राइट टू मैच’ कार्ड का इस्तेमाल करके तीन करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदा। 

 एमेलिया केर और लैनिंग को भी अच्छे दाम 

मुंबई इंडियंस ने पिछले साल संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली न्यूजीलैंड की हरफनमौला एमेलिया केर को तीन करोड़ रूपये में खरीदा है। आस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग को यूपी वारियर्स ने एक करोड़ 90 लाख रूपये में खरीदा जबकि गुजरात टाइटंस ने न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन को गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रूपये में खरीदा। वारियर्स के पास नीलामी के लिये 14 करोड़ 50 लाख रूपये का पर्स था। 

गुजरात के लिए खेलेगीं भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह 

उन्होंने एक बार फिर ‘राइट टू मैच’ कार्ड का इस्तेमाल करके इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्सेलेटन को 85 लाख रूपये में खरीदा । दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने एक करोड़ 10 लाख रूपये में खरीदा जबकि गुजरात ने भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को 60 लाख रूपये में खरीदा। आस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली को कोई खरीदार नहीं मिला । 

ये भी पढ़े : 
Syed Mushtaq Ali Trophy : मुंबई की शानदार शुरुआत...ग्रुप ए मुकाबले में रेलवे को सात विकेट से शिकस्त, रहाणे और SKY ने  दिलाई जीत 

संबंधित समाचार