उन्नाव: टप्पेबाज ने महिला के बैग से उड़ाए लाखों के जेवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव मे ननद की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होकर ई-रिक्शा से शहर के आईबीपी चौराहे पर उतरने के बाद महिला बैग की चेन खुली देख गश खाकर जमींन पर गिर पडी। महिला ने बताया कि बैग में लगभग एक लाख के जेवर थे, जो किसी ने उड़ा लिए। …

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव मे ननद की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होकर ई-रिक्शा से शहर के आईबीपी चौराहे पर उतरने के बाद महिला बैग की चेन खुली देख गश खाकर जमींन पर गिर पडी। महिला ने बताया कि बैग में लगभग एक लाख के जेवर थे, जो किसी ने उड़ा लिए। स्थानीय लोगों के कहने पर महिला ने सदर चौकी पुलिस जाकर घटना की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

अचलगंज थाना क्षेत्र के सुपासी गांव मे रहने वाली गीता 35 पत्नी स्वर्गीय शिवराम 14 वर्षीय बेटे शिवम व चाची चंद्रकांती पत्नी चंद्रकांत के साथ सोमवार की सुबह गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव मे रहने वाली चाची की ननद फूलमती की गोद भराई में शामिल होने गई थी। गोदभराई के बाद मंगलवार की दोपहर को वह टेंपो से गांधी नगर तिराहा पहुंची और फिर ई-रिक्शा पर चाची व अपने बेटे शिवम के साथ बैठकर आईबीपी चौराहे पर पहुंची।

ई-रिक्शा से उतरने के बाद गीता की नजर बैग पर गई। बैग की चेन खुली व लगभग 1 लाख कीमत के जेवर गायब देख वह चीखते हुए सडक़ पर गिर गई। चाची व बेटे ने उसे संभाला। उसका शोर सुन लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पडोस मे स्थित सदर चौकी मे पुलिस के पास जाने की सलाह दी। जिस पर महिला ने सदर चौकी पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार