बाराबंकी : निकाह का झांसा देकर युवती का तीन दिन तक शोषण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में निकाह के नाम पर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती तीन दिन से घर से लापता थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि आरोपी वकार निवासी भैरमपुर उसे अपने साथ ले गया है।

परिजन जब आरोपी के घर पहुंचे तो युवती बाहर रोती हुई मिली। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने निकाह का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार