500 दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग, 30 को राज्य पुरस्कार, विश्व दिव्यांग दिवस पर लखनऊ में मेगा इवेंट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग विश्व दिव्यांग दिवस (3 दिसम्बर) पर जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में एक भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करेगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति रहेगी।

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि समारोह में दिव्यांगजन सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 30 व्यक्तियों, संस्थाओं, नियोक्ताओं एवं सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 500 दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में अधिक सुविधा और आत्मनिर्भरता प्राप्त होगी। इसके साथ ही विशेष विद्यालयों में अध्ययनरत 36 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

संबंधित समाचार