UP की प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी की मनाई गई 51 वीं पुण्यतिथि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी की 51 वीं पुण्यतिथि यहां पावरा स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त के स्मारक पर मनायी गयी। हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी और लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर शहीद स्मारक पर मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मनजीत कौर एडवोकेट ने कहा कि राजनेता एवं स्वतंत्रता सेनानी सुचेता कृपलानी का जन्म आज ही के दिन 1908 में अंबाला में हुआ था। कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने के बाद से ही वे स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहने लगी। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत बीएचयू में प्रोफेसर के रूप में की। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन मैं उन्होंने पूरा योगदान दिया। 

1946 में संविधान सभा की वे सदस्य सदस्य बनीं और 1949 में संयुक्त राष्ट्र सभा में प्रतिनिधि चुनी गई। 1952 में लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुई। 1963 में उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी, यह पहली बार था जब भारत में कोई महिला मुख्यमंत्री बनी थी। सुचेता कृपलानी प्रसिद्ध गांधीवादी नेता आचार्य जे बी कृपलानी की पत्नी थीं। उनकी मृत्यु 1 दिसंबर 1974 को दिल्ली में हुई थी।  

संबंधित समाचार