Bareilly : आठ साल के बच्चे का संदूक में मिला शव, तंत्र-मंत्र के चलते हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर मंगलवार सुबह संदूक से आठ साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों के बीच ये खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। माना जा रहा है कि बच्चे की हत्या के बाद संदूक में बंद कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया।

दरअसल दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर मंगलवार सुबह नकटिया नदी के पास सड़क किनारे लोगों ने एक बंद संदूक देखा तो मामला संदिग्ध लगा। आसपास के लोगों ने इस बात की खबर पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो संदूक को खोला गया। जिसके बाद सब हैरान रह गए। संदूक के अंदर आठ साल के बच्चे का शव रखा हुआ था। लेकिन बच्चे के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के जरिए संदूक यहां छोड़ने वाले लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा गुमशुदा बच्चों के बारे में पता किया जा रहा है ताकि बच्चे की शिनाख्त की जा सके।

तंत्र-मंत्र के चलते हत्या की आशंका
संदूक के अंदर बच्चे का शव मिलने से जहां पूरे इलाके में सनसनी है, तो वहीं घटना को तांत्रिक क्रिया से जोड़कर भी देखा जा रहा है। क्योंकि उसकी एक आंख भी गायब थी। इसके अलावा शरीर पर काफी चोटों के निशान हैं। माना जा रहा है कि हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव को बक्से में बंद कर यहां फेंक दिया गया। 

संबंधित समाचार