न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन बने पिता, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने एक पुत्री को जन्म दिया है। विलियमसन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नवजात बच्ची की तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर फोटो डालने के बाद से विलियमसन को बधाईयों का तांता लग गया …

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने एक पुत्री को जन्म दिया है। विलियमसन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नवजात बच्ची की तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर फोटो डालने के बाद से विलियमसन को बधाईयों का तांता लग गया है। उनकी इस पोस्ट को एक घंटे में 2.5 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में विलियम्सन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 251 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस टेस्ट के बाद विलियमसन पितृत्व अवकाश के मद्देनजर स्वदेश वापस लौट गए थे।

संबंधित समाचार