IPL 2026 मिनी ऑक्शन आज: कैमरून ग्रीन पर सभी की निगाहें! जानें कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली, यहां है पूरी डिटेल
अबू धाबी: आईपीएल 2026 के लिए मिनी नीलामी का रोमांच आज चरम पर पहुंचने वाला है। मंगलवार 16 दिसंबर को यूएई के अबू धाबी में होने वाली इस नीलामी में दसों फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी स्क्वॉड को मजबूत बनाने के लिए जोरदार बोली लगाएंगी। कुल 350 से ज्यादा खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिनमें कैमरून ग्रीन, वेंकटेश अय्यर और लियाम लिविंगस्टोन जैसे स्टार्स शामिल हैं।
कब और कितने बजे शुरू होगी नीलामी?
नीलामी दोपहर 2:30 बजे भारतीय समय के अनुसार शुरू होगी। यह एक दिन का इवेंट होगा।
कहां आयोजित होगी?
अबू धाबी के एतिहाद एरिना में यह बड़ा आयोजन होगा।
कितने स्लॉट्स और कुल पर्स?
10 टीमों को मिलाकर 77 स्लॉट्स भरने हैं, जिनमें 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। कुल उपलब्ध पर्स 237.55 करोड़ रुपये का है।
टीमों के बचे स्लॉट्स (विदेशी सहित):
- चेन्नई सुपर किंग्स: 9 (4 विदेशी)
- दिल्ली कैपिटल्स: 8 (5 विदेशी)
- गुजरात टाइटंस: 5 (4 विदेशी)
- कोलकाता नाइट राइडर्स: 13 (6 विदेशी)
- लखनऊ सुपर जायंट्स: 6 (4 विदेशी)
- मुंबई इंडियंस: 5 (1 विदेशी)
- पंजाब किंग्स: 4 (2 विदेशी)
- राजस्थान रॉयल्स: 9 (1 विदेशी)
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 8 (2 विदेशी)
- सनराइजर्स हैदराबाद: 10 (2 विदेशी)
टीमों का बचा पर्स (करोड़ में):
- कोलकाता नाइट राइडर्स: 64.30
- चेन्नई सुपर किंग्स: 43.40
- सनराइजर्स हैदराबाद: 25.50
- लखनऊ सुपर जायंट्स: 22.95
- दिल्ली कैपिटल्स: 21.80
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 16.40
- राजस्थान रॉयल्स: 16.05
- गुजरात टाइटंस: 12.90
- पंजाब किंग्स: 11.50
- मुंबई इंडियंस: 2.75
सबकी नजरें कैमरून ग्रीन पर!
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इस नीलामी के सबसे हॉट फेवरिट हैं। मॉक ऑक्शन में वे 30 करोड़ से ऊपर जा चुके हैं, जो उन्हें आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी बना सकता है। KKR और CSK जैसी टीमें उनके लिए भारी बोली लगा सकती हैं, क्योंकि ग्रीन दोनों टीमों की जरूरतों को परफेक्टली फिट बैठते हैं। विदेशी खिलाड़ियों के लिए अधिकतम फीस की लिमिट भी इस बार चर्चा में रहेगी।
मिनी ऑक्शन होने के कारण बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन स्मार्ट खरीदारी से टीमें अपनी कमजोरियां दूर कर सकती हैं। फैंस के लिए यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं – बोली वार की एक्साइटमेंट शुरू होने वाली है!
