अमेरिका: कोरोना को कारण बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जुटेगी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करने वाली समिति ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस के मद्देनजर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न हों। बाइडन की अपनी आयोजन समिति ने इससे पहले घोषणा की थी कि शपथ …

वाशिंगटन। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करने वाली समिति ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस के मद्देनजर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न हों।

बाइडन की अपनी आयोजन समिति ने इससे पहले घोषणा की थी कि शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को कैपिटोल बिल्डिंग के बाहर आयोजित होगा। वहीं शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित ज्वाइंट कांग्रेशनल कमेटी ने कहा है कि कोविड-19 से संबंधित एहतियातों की वजह से कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में बड़ी कमी की जाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आम तौर पर कांग्रेस के सदस्य और उनके क्षेत्रों के मतदाताओं के बीच 2,00,000 टिकटों का वितरण होता है, लेकिन इस बार आयोजक सिर्फ करीब 1,000 टिकटों का वितरण करेंगे, यानी कांग्रेस के निर्वाचित 535 सदस्य और उनके साथ एक अतिथि ही शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

शपथ ग्रहण के लिए कांग्रेशनल कमेटी के साथ काम करनेवाली नव निर्वाचित राष्ट्रपति की समिति ने भी समर्थकों से घर पर ही शपथ ग्रहण समारोह देखने की अपील की है।

संबंधित समाचार