मुरादाबाद: गुइंयाबाग सहित कई इलाकों में चला सफाई जागरूकता अभियान
मुरादाबाद,अमृत विचार। मिशन स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2021 पर अभियान तेज कर दिया गया है। नगर निगम के अधिकारी बुधवार को कार्यालय से बाहर निकले। वार्ड नंबर 57 का भ्रमण किया, यहां के लोगों के मोबाइल पर स्वच्छता एप को भी डाउनलोड कराया गया। शहर की स्वच्छता में लोग किस तरह से सहयोग कर सकते हैं, …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मिशन स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2021 पर अभियान तेज कर दिया गया है। नगर निगम के अधिकारी बुधवार को कार्यालय से बाहर निकले। वार्ड नंबर 57 का भ्रमण किया, यहां के लोगों के मोबाइल पर स्वच्छता एप को भी डाउनलोड कराया गया। शहर की स्वच्छता में लोग किस तरह से सहयोग कर सकते हैं, इसे लेकर उन्हें जागरूक किया गया।
नगर निगम में जोनल सेनेटरी अधिकारी महेश चंद वर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। उनके साथ सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रदीप कुमार भी शामिल रहे। इस दौरान गुइंयाबाग में लोगों को स्वच्छता एप के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि इस एप का इस्तेमाल कर गंदगी की समस्या के बारे में भी निगम को जानकारी दे सकते हैं। सफाई कैसी चल रही है और किस तरह से इसे बेहतर किया जा सकता है। ऐसे सुझाव भी एप यूजर दे सकते हैं।
महानगर की सफाई, मोहल्ले व वार्ड की सफाई की स्थिति को वे एप के माध्यम से निगम को नंबर भी दे सकते हैं। यही नहीं शहर की सफाई में लोगों का भी बड़ा योगदान हो सकता है। जागरूकता दिखाकर कचरे को डस्टबिन में डालने, डोर टू डोर का कर्मचारी आता है तो उसे कचरा थमाना और मोहल्ले को साफ रखने में लोग अपना अच्छा योगदान दे सकते हैं। इस दौरान वार्ड में सफाई कार्य भी कराए गए।
स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन विषय पर चर्चा
स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2021 मिशन को लेकर वार्ड नंबर 65 में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन विषय पर परिचर्चा की गई। जिसका आयोजन मोहल्ला लाकड़ीवालान में हुआ। पार्षद कमर सलीम भी मौजूद रहे। उनके साथ आए लोगों ने भी इस विषय पर इस समिति के लोगों के साथ चर्चा की। इसमें बताया गया कि सफाई पर सभी को जिम्मेदारी का पालन करना चाहिए। नाले और नालियों में कचरा न डालें।
