श्रीनगर में पारा शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने से डल झील जमी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चलने जाने से गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध डल झील जम गई। शहर में आज नालों और नालियों सहित पानी के नल और अन्य जलाशयों का पानी भी जम गया। सुबह सूर्य दिखाई दिया, हालांकि बर्फीली हवाएं चलने के कारण लोग घरों के अंदर …

श्रीनगर। श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चलने जाने से गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध डल झील जम गई। शहर में आज नालों और नालियों सहित पानी के नल और अन्य जलाशयों का पानी भी जम गया। सुबह सूर्य दिखाई दिया, हालांकि बर्फीली हवाएं चलने के कारण लोग घरों के अंदर ही रहें।

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अगले ती दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। श्रीनगर में रात का पारा शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने से डल झील जम गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप निकलने से इन जलस्रोतों के किनारे की बर्फ पिघल गई है हालांकि आंतरिक हिस्सा जमा हुआ है।

सुबह-सुबह शिकारावाले डल झील में अपनी नावों के लिए रास्ता बनाते हुए बर्फ तोड़ते हुए नजर आये। एक शिकारे वाले अहमद ने बताया, “चूंकि पानी जम गया हम अपनी नावों के लिए रास्ता बनाने के वास्ते बर्फ तोड़ रहे हैं। बर्फ की परत आंतरिक क्षेत्रों में मोटी है, लेकिन यह किनारों पर अपेक्षाकृत पतली है।

उन्होंने कहा कि शहर में ठंड बढ़ने से ऑटो-चालक और ट्रांसपोर्टर्स के अलावा मैकेनिक सड़क के किनारे अलाव सेंकते देखे गये। पहलगाम में पारा लुढ़ककर शून्य से 8.9 डिग्री नीचे आ गया, जो सामान्य से लगभग पांच डिग्री कम है। काजीगुंड में रात का तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस, उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा में शून्य 5.8 डिग्री सेल्सियस और पर्यटक स्थल कोकेरनाग में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार