बदायूं: ड्रग्स इंस्पेक्टर ने पकड़ा अवैध मेडिकल स्टोर, दवाइयां की जब्त
बदायूं, अमृत विचार। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बिसौली क्षेत्र में एक अवैध मेडिकल पर छापा मारा। पुलिस की उपस्थित में ड्रग्स इंस्पेक्टर ने 1.17 की दवाइयों को जब्त किया। इसके साथ ही अधिकारी द्वारा चार संदिग्ध दवाइयों के सैंपल लिए गए। उन्हें जांच के लिए भेजा है।
शनिवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर लव कुश प्रसाद ने बिसौली शमशेर खान मार्केट स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। पुलिस के साथ पहुंचे ड्रग्स इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोर पर उसका संचालक शाहे आलम पुत्र सलीम खान निवासी छीतरपुर महरोली दवाइयों की बिक्री करते हुए मिला।
उससे मेडिकल का लाइसेंस सहित अन्य अभिलेख मांगे। लेकिन वह दिखाने में असमर्थ रहा। जिस पर अधिकारी ने चार संदिग्ध दवाइयों का सैंपल लिया। साथ ही मेडिकल में रखी दवाइयों को जब्त कर लिया। उन्हें सील करते हुए मुख्यालय ले आए। जब्त की गई दवाइयों की कीमत 117458 रुपए आंकी गई है। ड्रग्स अधिकारी ने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
