मन की बात: 2025 में भारत ने रचा इतिहास... PM मोदी बोले- खेल से अंतरिक्ष तक छाया भारत

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि 2025 भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा और चाहे वह राष्ट्रीय सुरक्षा हो, खेल हो या वैज्ञानिक नवोन्मेष का क्षेत्र हो, देश का प्रभाव हर जगह महसूस किया गया। अपने मासिक ‘मन की बात’ संबोधन में मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया, जिसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचों और सुरक्षा ठिकानों को नष्ट किया। मोदी ने कहा, ‘‘2025 भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा। चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा हो, खेल हो, वैज्ञानिक नवोन्मेष हो या विश्व का सबसे बड़ा मंच हो, भारत का प्रभाव हर जगह दिखाई दिया।’’

प्रधानमंत्री ने 2025 को खेलों के लिहाज से यादगार बताते हुए कहा कि पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जबकि महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, भारत की बेटियों ने महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि एशिया कप टी20 में शानदार जीत के साथ तिरंगा गर्व से लहराया और पैरालंपिक खिलाड़ियों ने विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीते। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने बड़ी छलांग लगाई और शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हिरासत में लिया गया हुमायूं कबीर का बेटा गुलाम नबी : पुलिसकर्मी पर हमले का आरोप, जेयूपी प्रमुख ने एसपी को दी चेतवानी
Women T20 Cricket: ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटर का कमाल... लौरा हैरिस की विस्फोटक पारी से ओटागो की धमाकेदार जीत, बनाए जॉइंट फास्टेस्ट फिफ्टी
उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर की उम्रकैद पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, CBI की याचिका पर टिकी निगाहें
नव वर्ष से पहले UP के प्रमुख मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, हाई अलर्ट पर पुलिस और मंदिर प्रशासन
शरीफ उस्मान हादी की हत्या के 2 आरोपी भारत भागे, बांग्लादेश पुलिस का दावा, जानें क्या है सच्चाई