Bareilly: मुंबई फ्लाइट 16 मिनट पहले आने के साथ पांच मिनट पहले भी गई

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। मुंबई में रविवार सुबह दृश्यता कम होने की वजह से लग रहा था कि मुंबई फ्लाइट निरस्त हो सकती है लेकिन 11 बजे के बाद दृश्यता स्पष्ट हो गयी तो 321 सीटर एयरबस ने मुंबई एयरपोर्ट से अपने निर्धारित समय से पहले बरेली के लिए उड़ान भरी। 

एयरबस यहां बरेली एयरपोर्ट पर अपने निर्धारित समय 2:20 बजे से 16 मिनट पहले 2:04 बजे लैंड हो गयी। इससे शीतलहर में सैकड़ों यात्रियों को बड़ी राहत मिली। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में मुंबई से बरेली के लिए 217 यात्री आए, जबकि बरेली से मुंबई के लिए 196 यात्री गए।

भले ही दोपहर में बरेली में धूप नहीं निकली लेकिन मौसम साफ हो गया, इसका फायदा बरेली एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को भी मिला। बरेली से मुंबई जाने के लिए फ्लाइट का निर्धारित समय 2:55 बजे का है, लेकिन आज फ्लाइट पांच मिनट पहले 2:50 बजे मुंबई के लिए उड़ गयी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली।

 

संबंधित समाचार