महाराष्ट्र : नवी मुंबई पुलिस ने अवैध विदेशी भर्ती एजेंसी का किया भंडाफोड़, 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। नवी मुंबई पुलिस ने एक अवैध भर्ती एजेंसी का भंडाफोड़ किया है, जो कथित तौर पर लोगों को विदेशों में नौकरी का वादा करके धोखा देने में शामिल थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई अपराध शाखा और वाशी पुलिस ने शनिवार को "गुडविल ग्लोबल कंसल्टेंसी" के कार्यालय पर छापा मारा, जो विदेश मंत्रालय से अनुमति लिए बिना संचालित हो रहा था।

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय (प्रवासी संरक्षक), मुंबई के एक सहायक अनुभाग अधिकारी की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (धोखाधड़ी) और उत्प्रवास अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत सात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश मंत्रालय से वैध लाइसेंस के बिना विदेशी नौकरियों के लिए भर्ती गतिविधियां चला रहे थे। उन्होंने कहा कि फर्म से जुड़े सात लोगों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत नोटिस जारी किया गया है।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म