बाराबंकी : संजय सेतु ट्रक खराब होने से लगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी, परेशान हुए यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर बने संजय सेतु पर सोमवार शाम एक ट्रक में खराबी आने से जहां का तहां खड़ा हो गया। ट्रक तो नहीं हटा सका पर दोनों ओर वाहनों की लगभर पांच किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गईं।

इस जाम की चपेट में आईं एंबुलेंस भी सायरन बजाती रहीं पर करीब डेढ़ घंटे तक किसी ने खबर नहीं ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तब हाइड्रा के जरिए खराब ट्रक को एक किनारे करवाया गया, जिसके बाद बहुत ही धीमी गति से वाहनों को गुजारा गया।

बताते चलें कि अक्सर पुल पर दरारों, हिलते पिलर आदि समस्याओं को लेकर चर्चा में रहने वाले संजय पुल की गिनती संवेदनशील पुलों पर की जाने लगी है। जब तक इसकी मरम्मत का काम होता रहता है। पुल के दोनों ओर खुली छूट के चलते जाम की नौबत आती ही रहती है। सोमवार को यही नजारा सामने आया। हुआ यह कि पुल के बीचोंबीच एक ट्रक खराब हो गया। ट्रक बिल्कुल बीच ऐसा खड़ा था कि दोनों साइड से वाहन नहीं निकल सके।

जिससे दोनों ओर हार्न बजाते वाहनों की संख्या बढ़ती ही चली गई। क्या आम नागरिक, नेता, अधिकारियों के वाहन यहां तक रोडवेज बसों पर सवार यात्री फंसे रहे, वहीं मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस सायरन बजाती रह गईं। भीषण ठंड के बीच ट्रक चालक असहाय सा खड़ा रहा, वहीं कोई मदद न मिलने से ट्रक किनारे भी नहीं हो सका।

एक ओर कतार लंबी होती गई तो दूसरी ओर करीब डेढ़ घंटे से जाम में फंसे वाहन सवार एक जगह बैठे बैठे ऊब गए। जाम का असर गणेशपुर कस्बा तक पहुंचा तब पुलिस को सूचना मिली। पुलिस दूसरे वाहन के साथ बमुश्किल मौके तक पहुंची और ट्रक हटवाया। इसके बाद धीरे धीरे वाहनों को गुजारा जा सका।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात