बरेली: विधायक समेत 15 नए कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार कम हुई है। गुरुवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार बिथरी चैनपुर विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने निजी लैब से आरटीपीसीआर से …

बरेली। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार कम हुई है। गुरुवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार बिथरी चैनपुर विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने निजी लैब से आरटीपीसीआर से कोरोना की जांच कराई थी।

इसके अलावा सभी संक्रमितों को स्थितिवार होम आइसोलेशन और कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, भरतौल, प्रेमनगर, शाहबाद, शेरगढ़, सर्वोदय नगर, जनकपुरी, इंद्रापुरम, भमौरा, रोहिलीटोला, संजय नगर में संक्रमित निकले है। समेत संक्रमित निकले हैं।

संबंधित समाचार