UP: जेल में आजम खां को नहीं दिया गया बिस्तर...पत्नी डॉ. तजीन ने लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां से उनकी पत्नी डॉ. तजीन फातिमा और बेटे अदीब आजम ने मुलाकात की। सोमवार दोपहर मां-बेटे आजम खां से मिलने रामपुर जेल पहुंचे और करीब आधा घंटा मुलाकात की। उन्होंने बताया कि आजम खां को जेल में बिस्तर नहीं दिया गया है।

मुलाकात के बाद जेल से बाहर निकलीं डॉ. तजीन फातिमा ने कहा कि उन्हें कोई सुविधा नहीं दी गई है, उन्होंने आगे बताया उनकी तबियत जैसी थी वैसी है। एक सवाल के जवाब में कहा कि बार-बार पूछने से भी क्या फायदा। बेटे अदीब आजम खां ने कहा कि उनकी भी मुलाकात हुई। मोहम्मद आजम खां पैन कार्ड मामले में डेढ़ माह से रामपुर जेल में सजा काट रहे हैं। आजम खां को एमपी-एमएलए कोर्ट ने सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्हें कोर्ट ने रामपुर जेल भेज दिया था। 

कड़ाके की सर्दी में भी जेल में आजम खां को पलंग-बिस्तर नहीं दिया गया है। इस मुद्दे पर सपा के शहर अध्यक्ष आसिम राजा ने पत्रकार वार्ता में यह मुद्दा उठाया था। आजम खां की पत्नी पूर्व विधायक डॉ. तजीन फातिमा ने कहा कि उन्हें जेल प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। उनको जैसे पहले जमीन पर लिटाया जा रहा था अब भी जमीन पर लिटाया जा रहा है। जबकि सपाई उनके लिए ए श्रेणी की सुविधा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

संबंधित समाचार