मुसाफिरखाना तहसील : एसडीएम के खिलाफ फूटा वकीलों का गुस्सा, लगाया यह गंभीर आरोप आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुसाफिरखाना/अमेठी अमृत विचार। मुसाफिरखाना तहसील में बुधवार को अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी (SDM) अभिनव कन्नौजिया के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संघ ने SDM पर संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला ने आरोप लगाया कि SDM द्वारा कथित रूप से रिश्वत लेकर आदेश पारित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आचरण अधिवक्ताओं के सम्मान के विरुद्ध है और न्यायिक प्रक्रिया की गरिमा को भी नुकसान पहुंचाता है।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक SDM अभिनव कन्नौजिया को मुसाफिरखाना से हटाया नहीं जाता, तब तक उनकी अदालत का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में के.के. सिंह, अंजनी मिश्रा, पवन तिवारी, सतीश सिंह, राजन सिंह, राजीव तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसील परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

संबंधित समाचार